जौनपुर। जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में शाम को बिजली कट जाने पर दो महिलाएं लिफ्ट में फंस गईं। इस बीच किसी ने तस्वीर खींचकर डीएम को भेज दी। इससे खलबली मच गई। करीब पांच मिनट बाद बिजली आने पर दोनों महिलाएं बाहर निकल गईं।
शनिवार को दो महिलाएं अपने किसी रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल पहुंची थीं। वे लिफ्ट से नीचे उतर रही थीं। इसी बीच अपराह्न करीब 3:40 बजे बिजली कट गई। इससे लिफ्ट से नीचे उतर रहीं दोनों महिलाएं करीब पांच मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। पांच मिनट बाद बिजली आने के बाद दोनों महिलाएं बाहर निकलीं। इसी दौरान लिफ्ट का इंतजार कर रहे किसी व्यक्ति ने फोटो खींचकर डीएम को भेज दिया। इसके बाद खलबली मच गई। सीएमएस डाॅ. एमके गुप्ता ने बताया कि दो-तीन मिनट के लिए बिजली कटी थी। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। महिलाएं कहां की थीं, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।