मडियाहूं में एम्बुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के दो अलग-अलग क्षेत्रों में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिलाओं ने एंबुलेंस में ही बच्चों को जन्म दिया। समय से एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण महिला और उसके परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि दोनों जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।
शाहगंज: खुटहन थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव निवासी राम प्रकाश की पत्नी गायत्री देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो पति ने इसकी जानकारी गांव में मौजूद आशा शकीला बानो को दी।
शकीला बानो ने एंबुलेंस को फोन कर बुला लिया। जब गायत्री को आशा कार्यकर्ता एंबुलेंस में सीएचसी ले जा रही थी कि रास्ते में अचानक गायत्री की तबीयत बिगड़ने लगी। मजबूर होकर एंबुलेंस में प्रसव कराना पड़ा। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को सीएससी लाया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने टेक्नीशियन अनुराग चौरसिया चालक राजकुमार व आशा बहू शकीला बानो के प्रति आभार जताया।
मडियाहू : सोमवार की रात लगभग दो बजे क्षेत्र के ग्राम रानीपुर निवासी कल्पना को प्रसव पीड़ा हुई थी। कल्पना के पति मोहित कुमार ने 102 एंबुलेंस को फोन लगाया। एंबुलेंस कल्पना के घर पहुंच गई। पत्नी कल्पना को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं ले जाने लगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले रास्ते में ही कल्पना ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन रामबाबू और चालक अजीत यादव ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक सुरक्षित प्रसव कराया।