फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: घर में ही कर दिया बहन का अंतिम संस्कार, मानसिक रूप से कमजोर है भाई

Sat, 30 Jan 2021 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सवंसा गांव में शनिवार शाम बीमार चल रही दिव्यांग युवती की मौत हो गई। मानसिक रूप से कमजोर भाई ने देर शाम घर में ही चिता सजाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।  सवंसा गांव निवासी 40 वर्षीय युवक और उसकी बहन (30) साथ रहते थे। दोनों मानसिक रूप से कमजोर थे। बहन चलने-फिरने में भी असमर्थ थी।

विज्ञापन


दोनों आसपास से मिलने वाले भोजन से पेट भर लेते थे। बहन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। गांव के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे थे किंतु युवक ने सभी को भगा दिया।

उसने घर में ही चिता बनाई और बहन के शव को जला दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। एसओ ओमनारायण सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। ग्रामीण शव घाट ले जाना चाहते थे, लेकिन उसने किसी को शव के पास जाने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें