करंजाकला/सिंगरामऊ। सरायख्वाजा और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में अलग अलग हुए हादसे में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के महुआपाड़ा निवासी उमर मणिराज (35) गंगा सतलज एक्सप्रेस से फैजाबाद जा रहा था। वह गोसाईगंज के ईट भट्ठे पर श्रमिक था। इसके साथ और भी श्रमिक गाड़ी में सवार थे । मणिराज गेट पर बैठा था। जैसे ही ट्रेन मिहरावा रेलवे स्टेशन के समीप राजेपुर नहर पर पहुंची उसी समय झटका लगने से यह गिरकर ट्रेन के नीचे चल गया। और कट कर उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके साथ के अन्य श्रमिक मिहरावा स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही गाड़ी से उतर कर मौके पर पहुंचे। उधर, सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत हो गई। रविवार की सुबह जब रेलवे लाइन की मरम्मत करने के लिए रेल कर्मी पटरी पर पहुंचे तो देखा। शव की पहचान भूप नारायण मिश्र(70) निवासी ऐलाही थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वृद्ध की मानसिक दशा खराब चल रही थी।