फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, सराफा कारोबारी से लूट का सामान बरामद

Mon, 20 Feb 2023 12:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार हुए। दोनों के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार हुए। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में सफल रहा। पैर में गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने हाल ही में सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूट की थी। कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस के साथ ही लूट के अन्य सामान बरामद हुए।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार रात को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर में सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। टीम गठित कर घटना की जांच कराई जा रही थी। रविवार देर रात एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ  नेवढ़िया, मछलीशहर थाने की पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेंकिग कर रही थी।

बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी

इसी बीच बाइक सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाइक सवार दो बदमाशों के पैर में लगी। फायरिंग करते हुए भागते समय बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस के पहुंचने से पहले एक बदमाश फरार हो गया।

घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने अपना नाम मंगेश यादव निवासी गणेशपुर थाना बरसठी और राहुल यादव निवासी महमदपुर थाना मड़ियाहूं बताया। फरार बदमाश की पहचान रंजीत सरोज निवासी जमालिया थाना मडियाहूं के तौर पर हुई। घायल दोनों बदमाशों को मड़ियाहूं सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

क्या-क्या हुआ बरामद

बदमाशों के पास से एक बाइक बरामद की गई। इसके साथ ही आरोपी मंगेश यादव के पास से एक पिस्टल, कारतूस, खोखा, सोने के आभूषण, सोने की एक चेन, कान की सुई धागा, एक जोड़ी बाली, नथुनी, एक टच स्क्रीन मोबाइल बरामद हुआ। दूसरे आरोपी राहुल यादव के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, एक बैग, तीन जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछिया, एक करधन, दो मोबाइल आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें