फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में बड़ा हादसा: सई नदी में नहाने गई थीं छह सहेलियां, गहरे पानी में डूबने से दो की मौत; एक गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 03:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: सई नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। छह किशोरियां एक साथ नहाने के लिए गई थीं। इसी दौरान हादसा हुआ। 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के ग्राम नहोरा में शुक्रवार को सई नदी घाट पर नहाने गई छह किशोरियों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
शुक्रवार की सुबह 11 बजे, ग्राम नहोरा की छह किशोरियां जो श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, नहोरा में कक्षा 12 की छात्रा थीं। सई नदी के घाट पर नहाने गई थीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण पिंकी उर्फ गुड़िया (17) और शिवांगी (17) की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई है। 

वहीं, गुंजा (18 वर्ष) गंभीर रूप से अचेतावस्था में मिली, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें