फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 70 किसानों को बताए फसल उत्पादकता में सुधार के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को खेत बचाओ अभियान ग्राम सरौनी में चला। 70 किसानों को जागरूकता किया गया। उनको मृदा स्वास्थ्य और फसल उत्पादकता में सुधार के लिए टिकाऊ पोषक-तत्व प्रबंधन पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई।वैज्ञानिकों ने बताया कि उर्वरकों का असंतुलित उपयोग खेती की लागत बढ़ाता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ता है। साथ ही, मृदा क्षरण और पर्यावरणीय समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। उन्होंने गोबर की खाद, अपशिष्ट अपघटन और दलहनी फसल आधारित फसल चक्र के महत्व पर जोर दिया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अच्युत कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कर्मकार, डॉ. श्वेता कुमारी, सौरभ आदि ने विचार रखे। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र नारायण कुशवाहा सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें