फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सुअर जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। थाने के धनेजा गांव में मंगलवार की शाम सात बजे खेत में सुअर घुसने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हुए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

धनेजा गांव स्थित मल्लाह बस्ती निवासी सुभाष निषाद खेत में धान की फसल लगाए है। उनके खेत में मंगल सोनकर का सुअर घुसकर फसल को क्षतिग्रस्त किया। इस घटना के बाद उनके घर में भी सुअर घुस गया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। उसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में मंगल सोनकर की तरफ से प्रमिला देवी, मंगल सोनकर, सचिन सोनकर, रघुनाथ सोनकर तथा दूसरे पक्ष से विकास निषाद, अन्नू निषाद और प्रदीप निषाद घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। बोले दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें