कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंजारेपुर में एक कब्रिस्तान की भूमि पर महिला का शव दफनाने को लेकर शनिवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। उपजिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश पाठक ने दो पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को अन्य कब्रिस्तान में दफनाने के लिए मृतक परिजन को राजी कर लिया।
बंजारेपुर निवासी इम्तेयाज अहमद की पत्नी रोशन बेगम (50) का शुक्रवार की देर रात निधन हो गया। मृतका के परिजन शव दफनाने के लिए गांव के एक कब्रिस्तान में कब्र खोदने लगे। आधी से अधिक कब्र खोद चुके थे। उसी समय गांव के जहांगीर आदि ने आकर कब्र को खोदने से मना कर दिया। घटना की जानकारी होने पर केराकत कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन पूरे प्रकरण की सूचना उपजिलाधिकारी व सीओ को दी। इसपर एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक ने कोतवाली में दोनों पक्षों समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद मृतक के परिजन गांव के ही दूसरी कब्रिस्तान में शव को दफनाए। एसडीएम चन्द्र प्रकाश पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया गया। शव को दूसरे कब्रिस्तान में दफनाने पर सहमति बनी।