फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शहर में दो दुकानों पर छापा, 35 पैकेट दोहरा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दोहरे की अवैध बिक्री को लेकर अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर में छापा मारकर कर दो दुकानों से कुल 35 पैकेट दोहरा बरामद किया। दोनों स्थानों से नमूने लेकर जांच के लिए गोरखपुर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने हाल ही में शहर में दोहरे की बिक्री को लेकर पड़ताल की थी। जांच में सामने आया था कि कार्रवाई के डर से विक्रेताओं ने बिक्री का तरीका बदल दिया है। कहीं नियमित ग्राहकों से पहले 50 रुपये एडवांस लेकर कुछ देर बाद दोहरा उपलब्ध कराया जा रहा था, तो कहीं अलग-अलग सामग्री मिलाकर मौके पर दोहरा तैयार किया जा रहा था। एआरटीओ कार्यालय के पास तो दोहरे की बिक्री के लिए ''बड़ी पत्ती'' कोडवर्ड का इस्तेमाल किए जाने का भी खुलासा हुआ था।
यह खबर 5 जून के अंक में ''नया पैंतरा : 50 रुपये और बड़ी पत्ती कोडवर्ड पर ग्राहकों को मिल रही खेप'' शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। खबर को गंभीरता से लेते हुए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एआरटीओ कार्यालय के पास स्थित चंद्रिका प्रसाद सिंह की दुकान से 10 पैकेट तथा लाइन बाजार क्षेत्र में अवधेश पांडेय की दुकान से 25 पैकेट दोहरा बरामद किया गया। दोनों दुकानों से नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें