जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने पुलिस लाइन में कोर कमेटी में जिला प्रशासनिक एवं समन्वय समिति की बैठक की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए।
शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
इस मौके पर सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक मडियाहूं आरके पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह आदि रहे।