फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो सड़कों को मंजूरी, श्रेय लेने वालों में दो भाजपा और एक सपा के नेता

विज्ञापन
बरईपार से सुजानगंज (दहेव) मार्ग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर से बरईपार (11 किमी) और बरईपार से सुजानगंज (13 किमी) तक की खस्ताहाल सड़कों के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है। शासन से बजट की हरी झंडी मिलते ही अब जिले के दिग्गजों में इस उपलब्धि को अपने खाते में दर्ज कराने की होड़ मच गई है।
विज्ञापन

जहां जनता वर्षों से गड्ढों से जूझ रही थी, वहीं अब सड़क पास होते ही जनप्रतिनिधियों के बीच ‘मैंने कराया’ का शोर है। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार का आभार जताते हुए बताया कि सिकरारा-बरईपार-सुजानगंज मार्ग के लिए 26.45 करोड़ और मछलीशहर-बरईपार मार्ग के लिए 17.58 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए पत्र भी साक्ष्य के तौर पर पेश किए। मुंगराबादशाहपुर के सपा विधायक पंकज पटेल ने इस जीत को अपना बताया। उन्होंने दावा किया कि वे लंबे समय से मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के संपर्क में थे और यह उनकी प्राथमिकता सूची में था। विधायक ने प्रतिद्वंद्वियों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग ‘सस्ती लोकप्रियता’ के लिए उनके प्रयासों का श्रेय लेना चाह रहे हैं, जबकि हकीकत जनता जानती है। मैदान में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्यसभा सांसद के पत्र से भी पहले मुख्यमंत्री, नितिन गडकरी और जितिन प्रसाद को पत्र लिखकर इस सड़क की मांग उठाई थी। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि श्रेय की राजनीति से ऊपर उठकर अब सरकार को धन्यवाद देने का समय है क्योंकि जनता को राहत मिल रही है। दावे और प्रतिदावों के बीच मछलीशहर और सुजानगंज क्षेत्र की जनता के लिए राहत की खबर यह है कि अब उन्हें जर्जर रास्तों से जल्द निजात मिलेगी। कुल मिलाकर लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें