फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेन के चपेट में आकर युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। रेलवे स्टेशन के समीप दादर पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि जौनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने दादर पुल के समीप करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति ने अचानक छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन

खेतासराय : रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक (45)की मौत हो गई। सुबह करीब 9:15 बजे शाहगंज की ओर से जौनपुर जा रही एक मालगाड़ी खेतासराय रेलवे स्टेशन से पहले रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंची थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मालगाड़ी चालक ने खेतासराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर स्टेशन अधीक्षक को घटना की सूचना दी। जीआरपी प्रभारी सुनील गौड़ ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने को कोशिश हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें