फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रमुख शिवालयों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और कंट्रोल रूम रहेंगे सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नागपंचमी और चेहल्लुम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम, चौकिया धाम सहित प्रमुख शिव मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी तथा कंट्रोल रूम भी संचालित रहेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिरों में प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कांवड़ मार्गों पर प्रमुख स्थानों पर हेल्थ बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, ओआरएस और आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। नगर पालिका एवं जिला पंचायत राज विभाग को मंदिर परिसरों, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर कांवड़ रखने की सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, नगर निकायों और संबंधित विभागों को कांवड़ मार्गों पर बिजली के तारों और खंभों की सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों की मरम्मत कर उन्हें सुगम बनाने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में श्रद्धालुओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्गों और मंदिर परिसरों के आसपास स्थित दुकानों व ढाबों पर रेट लिस्ट और मेन्यू कार्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मनमानी वसूली और विवाद की स्थिति से बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करते हुए श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, नागपंचमी और चेहल्लुम के पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और उल्लास के साथ संपन्न कराने की अपील की।
बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर योगिता, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें