फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो मनबढ़ों ने छात्र से की मारपीट, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के पास शनिवार को छात्र से मारपीट के बाद बाइक सवार दो मनबढ़ हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। इससे थोड़ी देर के लिए चौराहे पर सनसनी मच गई। स्थानीय एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया है। थाने पर दो मनबढ़ों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हो गया है। ताहिरपुर गांव निवासी किशोर शनिवार को करीब 7.30 बजे सुबह कोचिंग सेंटर से पढ़ाई कर घर जा रहा था। थोड़ी दूर पहुंचने पर दो बाइक सवार मनबढ़ युवक छात्र से गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। शोर होने पर आस-पास के लोग उधर दौड़ पड़े। अपने को घिरा देखकर बाइक सवार दोनों बदमाशों में पीछे बैठा युवक असलहे से हवाई फायरिंग करते हुए शेरवा की तरफ भाग निकले। किसी ने थाने पर फोन कर दिया। एसआईं राम नवेश ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहां से एक कारतूस का खोखा बरामद किया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र के चाचा की तहरीर पर दो के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर उनके घर दबिश दी जा रही है। जल्द ही वे जेल में होंगे।
विज्ञापन

गाड़ी टकराने के विवाद में मारपीट, फायरिंग-ज़फराबाद। थाना क्षेत्र के समोपुर खुर्द गांव में शुक्रवार की देर शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गाड़ी टकराने के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार कबूलपुर मसूदपुर निवासी बाबूलाल गौड़ ने बताया कि गाड़ी टकराने के बाद उसने विवाद सुलझाने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। ग्रामीणों ने भी गोली चलने की आवाज सुनने का दावा किया है। हालांकि ज़फराबाद थाना पुलिस गोली चलने की घटना से इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह केवल मारपीट की घटना थी। उधर, घायल बाबूलाल गौड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित और परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से गांव में तनाव है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि बाबूलाल के चाचा प्रभाकर की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों जलालपुर के बिगही निवासी सौरभ यादव, कांता यादव, विकास कुमार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की कोई पुष्टि नहीं है। डंडे या किसी अन्य वस्तु से मारा पीटा गया है। आरोपियों की पूरी जानकारी हो गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें