फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अवैध पैथोलॉजी और दवा की दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। घास मंडी रोड पर बिना पंजीकरण और चिकित्सकीय अनुमति के संचालित हो रहे डायग्नोस्टिक सेंटर और दवा की दुकान को स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सील कर दिया है। यह कार्रवाई एक शिकायत पत्र के आधार पर की गई। इस मामले में उच्चाधिकारियों की गठित टीम द्वारा जांच की जा रही है।शिकायत में बताया गया कि मो. रेहान नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी मान्यता के सेंटर चलाया जा रहा था। यहां न तो कोई पंजीकृत चिकित्सक है और न ही किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की तो आरोप सही मिला। इसके बाद मौके पर पहुंचकर विभागीय टीम ने सेंटर और दुकान सील कर दी। साथ ही, संचालक व सहयोगियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।अधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने बताया कि जिले के नोडल अधिकारी डाक्टर राजीव कुमार यादव, डाॅ. एसके जायसवाल, डाॅ.राहुल वर्मा, डाॅ.राकेश कुमार की गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। जांच के दौरान पैथोलॉजी का रजिस्ट्रेशन न पाए जाने पर पैथोलॉजी को सील कर पुलिस विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें