निगोह। बरसठी क्षेत्र के चतुर्भुजपुर (परियत) गांव में चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर 20 हजार नगदी समेत दो लाख रुपये के आभूषण -कपड़े चुरा लिए। चोरी की जानकारी बगल के लोगों ने घर के मालिक को देने के साथ ही पुलिस को दी।
गांव के प्रेम शंकर दुबे 15 दिन पूर्व मुंबई चले गए थे। रविवार की रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की। प्रेमशंकर दुबे के भतीजे हीरामणि दुबे ने बताया कि आलमारी में रखी 20 हजार नगदी सहित, करीब 2 लाख रुपये और अन्य सामान चोर चुरा ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।