फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल 

Wed, 07 Dec 2016 12:39 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच जंघई स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बक्शा के पास ट्रक खाई में पलट गया जिससे खलासी की मौत हो गई जबकि  खेतासराय में शौच के लिए गई महिला बोलेरो की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


शाहगंज में बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महिमापुर डीह के पास सोमवार की रात करीब दो बजे घने कोहरे की वजह से ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया जिससे खलासी की मौके पर मौत हो गयी।

रात में असहाय चालक 100 नंबर पर घटना की सूचना देने के लिए  काल करता रहा परंतु फोन नहीं उठा। उधर पुलिस भी रात्रि में हाइवे से नदारत रही। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने पर दी तब जाकर पहुँचे थानाध्यक्ष ने लोगों की मदद से शव निकलवाया।
विज्ञापन


बरेली निवासी ट्रक चालक गुरु प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन पर बरेली से जमुनियां गाजीपुर के लिए टीन में सरसों तेल व रिफाइंड लादकर जा रहे थे। घने कोहरे के कारण कुछ दिखायी नहीं दे रहा था। जिससे दुर्घटना का शिकार हो गया।

खलासी बरेली जनपद के भूता थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी 24 वर्षीय संजय पुत्र सोनफल दरवाजा खोल कूदने का प्रयास किया। दरवाजा खोलने से फंसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की सुबह  नगर के  सालारगंज वार्ड में झलिया शहीद  के पास एक जीप चालक अपनी गाड़ी बैक कर के मोड़ रहा था।

उसी वक्त शौच के लिए जा रही सालरगंज  मोहल्ला निवासी रब्बुल (65) पत्नी शहाबुद्दीन जीप की चपेट में आ गई। मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची  पुलिस की मौजूदगी में मृतक के पुत्र शौकत और जीप मालिक ने सुलह समझौता कर लिया। पुलिस का कहना है की दोनों पक्षों के सुलह कर लेने के कारण कोई करवाई नही की गई है ।

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी दो युवक बाइक नगर में राम बारात देखने आ रहे थे। इसी दौरान बाइक रेलवे क्त्रससिंग के समीप असंतुलित हो गई। बाइक सवार केशव यादव (40) और उमेश कुमार अग्रहरि (20) निवासी नई आबादी। घायल हो गए। दोनों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें