फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में सड़क हादसों में बालिका समेत दो लोगों की मौत

Sat, 20 Jun 2020 06:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जौनपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को सड़क हादसों में छह वर्षीय बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामपुर में साइकिल सवार बालिका को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया जबकि केराकत में ट्रैक्टर से गिरकर युवक ने दम तोड़ दिया। सिरकोनी में भी हादसे में अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी अनिल कुमार बनवासी अपनी पत्नी कबूतरा देवी व दो बच्चों को साइकिल पर बैठाकर अपने ससुराल मड़ियाहूं महमदपुर से घर लौट रहे थे। जमालापुर बाजार के पास पीछे से आ रही ट्रक ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में अनिल, पत्नी व दुधमुंहा बच्चा सड़क के बगल में जा गिरे।

छह वर्षीय बच्ची काजल सड़क पर गिर गई। ट्रक से उसे कुचलता हुआ निकल गया। ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने कुछ दूर तक पीछा कर पुलिस की मदद से ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


उधर, केराकत कोतवाली क्षेत्र के औवार गांव निवासी डब्लू बनवासी (28) मखदुमपुर की तरफ से ट्रैक्टर पर बैठकर अपने घर आ रहा था। घर से पहले ही प्राथमिक विद्यालय औवार के पास संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से गिर गया। पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।

थानागद्दी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सिरकोनी बाजार के बंदीपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बहादुरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव (50) की मौत हो गई। वह रात करीब नौ बजे पैदल ही अपने घर की ओर जा रहे थे। रात होने के कारण किस वाहन ने टक्कर मारी, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें