फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक घायल, सात हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार की शाम गाली-गलौज को लेकर विवाद बढ़ने पर दो अलग-अलग छात्रावास के छात्र गुटों में मारपीट हो गई। एक छात्र पिटाई से घायल हो गया है। पुलिस ने सात छात्रोंं को हिरासत में लिया है। बृहस्पतिवार की रात भी दो हाॅस्टलों में जमकर बवाल हुआ था, चीफ वार्डेन ने पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों हाॅस्टलों के छात्रों में तनाव बरकरार है। देर रात पुलिस की कार्रवाई के विरोध में श्रीनिवासन हॉस्टल के छात्र धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के श्रीनिवासन रामानुजन अनुसंधान भवन हाॅस्टल व चरक हॉस्टल के दो छात्रों में बृहस्पतिवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। दोस्तों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। इसके बाद छात्र अपने-अपने हॉस्टल में चले गए। देर रात 11 बजे चरक हॉस्टल के कुछ छात्रों ने श्रीनिवासन रामानुजन अनुसंधान भवन के छात्रों को गाली देनी शुरू की। ऐसे में श्रीनिवासन हॉस्टल से बाहर आए करीब 20 छात्र चरक हाॅस्टल की 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसे और दूसरे गुट के लोगों को पीटना शुरू किया। वार्ड ब्वॉय ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उससे भी धक्का मुक्की की गई। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। सूचना विश्वविद्यालय में चीफ वार्डन मनीष सिंह को दी गई। जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को शांत कराया इसके बाद दोनों गुट अपने-अपने हॉस्टल में चले गए।
शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे इंजीनियरिंग गेट के पास हॉट स्पॉट पर चाय की दुकान पर चरक हाॅस्टल व बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य की श्रीनिवासन हास्टल के करीब 40 छात्रों ने पहुंचकर पिटाई कर दी। जानकारी चरक हाॅस्टल पहुंची तो वहां से भी 40 की संख्या में छात्र मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ने लगा तो शिक्षक, चीफ वार्डेन और चीफ प्राक्टर पहुंच गए। बावजूद उग्र छात्र उनके सामने भी गाली-गलौज व मारपीट करते रहे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो छात्र भागने लगे। मौके पर पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा सतीश सिंह ने बताया कि इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी बात की जा रही है। विश्वविद्यालय के जिम्मेदारों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गाली-गलौज को लेकर बीटेक तृतीय वर्ष के दो हाॅस्टल के छात्रों में आपस में मारपीट हुई थी। इसको लेकर वीडियो फुटेज देखा जा रहा हैं। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। -मनीष सिंह, चीफ वार्डन, पूविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें