करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसिनी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को बस और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा दिलाकर बाइक से लौट रहे भाई और उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाकर पीएचसी करंजाकला भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लाडलेपुर गांव निवासी रंकज बाइक से अपनी दो बहनें ज्योति (17) और संगीता (18) को दोपहर में एमआई पब्लिक इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा दिलवाकर वापस आ रही थी। वह भैंसिनी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे ज्योति और संगीता सहित भाई रंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों को एंबुलेंस से पीएचसी करंजाकला भेजवाया। डाक्टरों ने तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ देवानंद रजक ने बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।