मुफ्तीगंज। स्वास्थ्य टीम ने बृहस्पतिवार को ब्लाक क्षेत्र में बिना पंजीकृत क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया। नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह और सीएचसी के अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव टीम के साथ ब्लाक के मुफ्तीगंज, इटैली, आजादनगर आदि बाजारों में संचालित क्लीनिक की जांच की। इटैली बाजार में क्लीनिक चला रहे चिकित्सक मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा सका।
क्लीनिक सील करते हुए तीन दिन में जरूरी कागजात दिखाने का निर्देश दिया गया। कागजात नहीं देने पर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। शर्की में प्रैक्टिस कर रहे चिकित्सक प्रदीप तिवारी जांच के दौरान कोई कागजात नहीं दिखा सके। उनके क्लीनिक को भी सील करते हुए कागजात दिखाने के लोिए तीन दिन का समय दिया गया है।