जाफराबाद आत्महत्या के नियत से गोमती नदी में कूदे अधेड़ व्यक्ति को बचाने वाले दोनों मासूम आलोक रा?
- फोटो : JAUNPUR
जफराबाद। घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर गोमती में छलांग लगाने वाले वृद्ध को दो किशोरों ने बचा लिया। दोनों नदी में नाव लेकर तेज गति से डूब रहे वृद्ध के पास पहुंचे। उसे बाहर निकाला और फिर नाव से लेकर किनारे आए। बच्चों की इस बहादुरी पर हर कोई उन्हें सराह रहा है।
जफराबाद कस्बा निवासी एक वृद्ध (60) का रविवार को घर में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर दोपहर में वह नावघाट पर बने पुल पर पहुंचा और गोमती नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान आलोक राजभर (11) पुत्र गुलाब और साहिल (12) पुत्र राजेंद्र निषाद नाव लेकर नदी में पतंग पकड़ने जा रहे थे। दोनों की नजर नदी में डूब रहे वृद्ध पर पड़ी तो नाव की दिशा घूमाकर तेज गति से उस ओर बढ़ गए। बुजुर्ग को खींच कर बाहर निकाला। नाव में बैठाकर नदी के किनारे ले आए। तब तक किनारे पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पाकर वृद्ध के परिवार के लोग भी पहुंच गए। हर कोई दोनों किशोरों के बहादुरी व सूझबूझ की सराहना कर रहा है।