फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी प्रेरणा दिवस पर दो कारोबारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर बुधवार को व्यापारी प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारी आंदोलन एवं कारोबारी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी को जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारी नेता अशोक साहू और गौतम सोनी को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में एक साथ प्रेरणा दिवस मनाता है। इसके पीछे व्यापारी संघर्ष का इतिहास है। वर्ष 1997 में अमीनाबाद लखनऊ के मैदान से व्यापारी आंदोलन शुरू हुआ था। छाप की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी सड़क पर उतरे थे। आरोप लगाया कि उस समय सरकार के जिम्मेदार लोगों के इशारे पर पुलिस ने व्यापारियों पर फायरिंग की, जिसमें अमर शहीद व्यापारी नेता हरिश्चन्द्र अग्रवाल (32) पुलिस की गोली के शिकार हो गए थे। इस घटना को लेकर व्यापार मंडल प्रत्येक वर्ष व्यापारी प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता है। जिला उपाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल, युवा अध्यक्ष संजीव साहू, दयाराम अग्रहरि, गणेश मौर्या, आनंद साहू, अर्जुन अग्रहरि, रवी जायसवाल, अमरनाथ मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें