स्थानीय पीएचसी पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के चालकों व ईएमटी ने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बांहों पर काली पट्टी बांधी और नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि सिर्फ स्थायी कर्मचारियों को दिए जाने पर असंतोष जताया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोविड-19 महामारी के दौरान वह लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बावजूद आउट सोर्सिंग एंबुलेंस कर्मचारियों को इस प्रोत्साहन राशि के लाभ से वंचित किया जा रहा है। प्रदर्शन में जाबिर अली, प्रेमनाथ वर्मा, दिनेश कुमार, आनंद, राजेश, संदीप आदि शामिल रहे।