फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तालाब में नहाने गए दो भाईयों की मौत, मची अफरा-तफरी, मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया

Tue, 20 May 2025 02:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

तालाब ने नहाने गए दो भाइयों को डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बघन्द्रा गांव स्थित तालाब में नहाते समय दो सगे भाई अचानक डूबने लगे। जब तक कोई पहुंच पाता तब तक दोनों पानी में समा गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। जांच जारी है।
 
विज्ञापन
तालाब में डूबने से बच्चों की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बघन्द्रा गांव के दशरथा पोखरे पर मंगलवार की दोपहर नहाने गए दो सगे भाइ गांव स्तिथ बुढऊ बाबा तालाब में डूबने लगे बच्चों की चीख सुनकर बगल के लोग जब तक आते तब तक दोनों के शव जल में समा गए थे घंटो मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने शव को ढूढ कर निकाला मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने अपनी सरकारी गाड़ी में दोनों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जहा चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया नयनसंड गांव के रहने वाले स्व धीरज राय के पुत्र बड़ा पुत्र ओम 13  और छोटा भाई अर्जुन 12 वर्ष बग़ल के गांव बघन्द्ररा दशरथा स्थित बुढऊ बाबा तालाब में मंगलवार की दोपहर नहाने हेतु गए थे।

अचानक दोनों भाई तालाब में पानी अधिक होने की वजह से दोनों डूबने और चिल्लाने लगे आस पास के लोग वहा दौड़ कर जब तक दोनों को बचाते तब तक दोनों पानी मे समा गए ग्रामीणों और पुलिस के जवानों की कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को पानी से ढूंढ कर निकाला गया सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक अस्पताल चोरसंड भेजा जहा चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें