फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर सीबीआई का छापा अपडेट: सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार, टीम पड़ताल में जुटी

Tue, 20 May 2025 10:34 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

ब्रांच पोस्ट मास्टर की शिकायत पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के क्रम में सीबीआई का छापा पड़ा और टीम सुबह से जांच पड़तला में जुटी है।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम का छापा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई  लखनऊ की टीम ने सोमवार को दोपहर में मड़ियाहूं डाक सब डिवीजन इंस्पेक्टर को 25000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक पोस्ट मास्टर की शिकायत पर कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि क्षेत्र के सेऊर पोस्टमास्टर  को एस डी आई  ने कार्यवाही की धमकी देते हुए 25000 की मांग की थी।

विज्ञापन


पीड़ित द्वारा शिकायत सीबीआई की भ्रष्टाचार निवारण टीम लखनऊ से  की गई ।सी बी आई की 10 सदस्यीय टीम सोमवार को सुबह से ही पहुंच कर अपना जाल बिछाया। इसी दौरान पीड़ित द्वारा सब डिविजनल इंस्पेक्टर मडियाहू अंकित कुमार सिंह को 25000 घूस दिया गया तो वहां पर  मौजूद टीम रिश्वत लेते हुए एस डी आई को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान डाक खाने में मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया गया और सभी के मोबाइल बंद कर दिए गए। सीबीआई की जांच पिछले 8 घंटे से लगातार जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य लोगों ड्राइवर रोहित यादव वी शिव प्रताप शर्मा को भी हिरासत में लेने की जानकारी प्राप्त हो रही है। समाचार लिखे जाने तक टीम अंदर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें