शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। तत्कालीन थानाध्यक्ष और दोनों आरक्षियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मामले की जांच अभी प्रचलित है। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी
निलंबित थानाध्यक्ष का सोशल मीडिया का स्टेटस वायरल
जलालपुर-सुरेरी प्रकरण में वांछित घोषित और निलंबित तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सोशल मीडिया स्टेटस बुधवार की देर रात वायरल हो गया। इसके मुताबिक जल्द ही वीडियो के साथ सामने आएंगे। पूरे मामले का खुलासा करेंगे। सीबीआई जांच से जुड़े सभी साक्ष्य उनके पास हैं।