फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैसनी गांव के पास शनिवार की रात दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक-एक युवक घायल भी हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जेठपुरा गांव के पूर्व प्रधान हरिवंश यादव का पुत्र अभिषेक (18) अपने चचेरे भाई आदर्श (20) के साथ बुलेट बाइक पर मल्हनी बाजार से घर लौट रहा था। भैंसनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रहे दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अभिषेक, आदर्श और दूसरी बाइक पर सवार आदमपुर निवासी साबिर (19) व आजाद (18) घायल हुए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आननफानन सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अभिषेक को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद साबिर ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल आदर्श और आजाद को भी हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। अभिषेक और साबिर दोनों अपनी-अपनी बाइक चला रहे थे। हेलमेट न होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों के मुताबिक मौत की भी यही प्रमुख वजह रही। सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर उनमें चीख-पुकार मच गई। सरायख्वाजा एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें