फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में भीषण हादसा: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो की मौत, तीन घायल; भरत मिलाप देखने जा रह थे युवक

Thu, 22 Oct 2026 01:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर में एक खिलाड़ी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घटना के बाद घर के बाहर जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। बुधवार की देर रात में अरुआवां बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी धरम सरोज (21) समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। धरम सरोज ने मौके पर तो दूसरी बाइक के चालक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा 
सिकरारा क्षेत्र के लाजीपार निवासी धरम सरोज बुधवार रात अपने साथी सूरज सरोज के साथ मछलीशहर में भरत मिलाप देखने जा रहा था। अरुआवां बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में धरम की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बाइक पर पीछे बैठा सूरज सरोज घायल हो गया। 

वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दूसरी बाइक के चालक समेत तीन युवकों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दूसरे बाइक चालक की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूरज सरोज का उपचार सीएचसी में चल रहा था। पुलिस ने धरम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही धरम के परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें