धर्मापुर। बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने बुधवार को दोपहर में एडीओ पंचायत, एडीओ व सचिवों के साथ ब्लॉक सभागार में बैठक करके विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सचिवों को अधूरा काम समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि अधूरे आवासों की सूची बनाकर प्रतिदिन निगरानी की जाए और लाभार्थियों को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में फैमिली आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने को कहा। बीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए सभी सचिवों को निर्देश दिया कि प्रत्येक सचिव अपने-अपने ग्राम पंचायत से 5-5 पात्र वर-वधू का चयन करें और सूची जल्द ब्लॉक कार्यालय में जमा करें। समीक्षा बैठक में एडीओ आईएसबी राकेश रोशन, प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, सचिव चंद्रजीत यादव, अखिलेश कुमार, मनीष चंद्र, स्वतंत्र मौर्य मौजूद रहे।