फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : नाबालिग को भगाने में दो इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Tue, 04 Mar 2025 11:04 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

धर्म परिवर्तन कराने के लिए नाबालिग को भगाने में दो इनामी बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार मां, बाप और बेटे ने पिछले साल किशोरी को भगाया था जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ था और मुख्य आरोपी मीम मंडल को गिरफ्तार कर भेजा जेल भेजा गया था। एसपी ने इस मामले में 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। नेवढि़या पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म परिवर्तन कराने के लिए शादी का झांसा देने और नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह 8 महीने बाद 25-25 हजार रुपये के इनामी बांग्लादेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में पति-पत्नी हैं।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो रिश्ते में आरोपियों का बेटा है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि 28 जून 2024 को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने पौत्री के गायब होने की तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि बांग्लादेश के मीम मंडल ने धर्म परिवर्तन कराने के लिए उसकी पौत्री को शादी का झांसा दिया था।

साथ ही अपने पिता मुस्लिम मंडल व मां मीना बीबी के साथ मिल कर पौत्री को भगा कर पश्चिम बंगाल ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बीते वर्ष 3 जुलाई को पुलिस ने किशोरी के मिलने के बाद आरोपी मीम मंडल को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। मीम का पिता मुस्लिम मंडल व मां मीना बीबी भागे हुए थे। पुलिस तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नेवढ़िया थाने पर टीम गठित की गई थी। सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे नेवढ़िया पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी जलालपुर हाईवे चौराहे से 200 मीटर दूर मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।

कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने अपना नाम मुस्लिम मंडल उर्फ तमीरुद्दीन उर्फ बोगला मंडल और महिला ने मीना बीबी निवासी गण कटाकोल जीपी मोहना थाना कुमारगंज जनपद दक्षिणी दिनाजपुर (बंगलादेश) बताया। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें