फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : सपा बूथ अध्यक्ष की धारदार हथियार से हत्या, शव मिलने से सनसनी, मचा कोहराम

Tue, 04 Mar 2025 12:02 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष रहा है। परिजनों को जब सूचना मिली तब कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव में सोमवार की रात्रि सपा बूथ अध्यक्ष का सुनसान जगह पर शव मिला। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्या का कारण नहीं पता चल पा रहा है। जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


परियावा गांव निवासी राजेश यादव नाटे(50) दूध बेचने का काम करते थे। साथ ही सपा के कार्यकर्ता के तौर पर भी सक्रिय थे। सोमवार की देर रात उनका शव गांव के ही टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे मिला। लोगों ने देखा कि गला धारदार हथियार से काटा गया है।

तत्काल इसकी सूचना परिजनों व लाइन बाजार पुलिस को दी। मौके पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा व तमाम अधिकारी पहुंच गए। जहां लोगों से पूछताछ की। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कोई पुरानी रंजिश तो कोई राजनीतिक वर्चस्व की बात कर रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताने की बात कर रही है।
विज्ञापन


वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जाएगी, विवेचना में सारी चीजे स्पष्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें