Jaunpur News : ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी होने के बाद माैके पर सिरकोनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहाैल है।
जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित जमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव के शिवपुर पुरवे में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से बीती रात को चोर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
जमैथा गांव के शिवपुर पूरवा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति जो की अष्टधातु की थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपये हैं। उक्त दोनों मूर्तियों को बुधवार की रात्रि चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर मूर्ति स्थापित स्थल की जमीन से उखाड़कर लेते गए।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी बक्सा क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी दिवाकर तिवारी जो कि अभी मात्र 10 दिन पहले ही मंदिर पर पुजारी रखे गए थे वे मंदिर के बगल में ही बने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने पुजारी को चोरी की भनक तक भी नहीं लगने दिया और मूर्तियां उड़ा दीं।
सुबह गांव का एक युवक मंदिर पर पूजा हेतु पहुंचा तो देखा कि मूर्तियां वहां नहीं थीं। पुजारी को जगाया गया, उसके बाद बस्ती के लोग मंदिर पर आ गए। मदिर में हुई चोरी से गांववासी आक्रोश में आ गए। सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बता दें कि चोरी हुई लक्ष्मी-विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति काफी वजनी थी। जानकारों की मानें तो इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों रुपये आंकी जाती है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु की हैं और काफी वजनी भी है। मामले में हर पहलू से जांच भी की जा रही है।