कुकुहा ताल के पास देउ पोखरे के पास बुधवार को सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुवा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा उर्फ पुल्लु विश्वकर्मा(50) ट्रैक्टर लेकर कुकुहा जा रहे थे। इसी बीच देउ पोखरे के पास चार पहिया को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गया और पोखरे में चला गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक अजय विश्वकर्मा उर्फ पल्लू विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि अजय चार बच्चाें का पिता था। मामले की जांच की जा रही है।