फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ समेत दो पर दुष्कर्म और देवर पर छेड़खानी का वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के प्रार्थना पत्र पर अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट ने पीड़िता के जेठ समेत दो पर दुष्कर्म, देवर पर छेड़खानी और थानाध्यक्ष व एसपी पर कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में वाद दर्ज किया है। थाना जलालपुर से इसकी रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

विवाहिता ने अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह जलालपुर में हुआ है। उसके दो बच्चे भी हैं। पति मुंबई में रोजगार करते हैं। देवर उसकी बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर पति से कह कर अलग रहने लगी। बाद में पति के आग्रह पर उसके साथ रहने के लिए मुंबई चली गई। मुंबई में रह रहे जेठ ने एक साथी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वह अपने रिश्तेदारों के सहयोग से मायके पहुंची। इस मामले में कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष जलालपुर, एसपी, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग व डीजीपी को प्रार्थना पत्र रजिस्टर्ड डाक से भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें