रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन मुसईपुर गांव के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिधवन निवासी शोभनाथ चौबे (62) अपनी साइकिल से रामपुर बाजार की तरफ जा रहे थे। जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रहे ट्रक से शोभनाथ चौबे को रौंदते हुए निकल गया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया, जबकि भीड़ का लाभ उठाकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शोभनाथ मुंबई में रह कर कार्य करते थे। रिटायर होने के पश्चात घर पर ही रहते थे। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।