फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध काटकर कीमती सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली ग्राम में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को खंगाला। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गामा यादव व उनके परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। परिवार के लोग मंगलवार की सुबह उठे तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई। परिवार के लोगों के मुताबिक घर के पीछे की दीवार में सेंध कटी हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर सेंध काटकर यहीं से अंदर दाखिल हुए होंगे। इसके बाद घर में रखे पीतल के बर्तन गगरा, थाली, परात, तीन पेटी में रखी दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, सोने का झमका, सोने का कनफूल, चांदी की तीन पायल, चार हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हालांकि तीनों पेटियां टूटी अवस्था में घर से 50 मीटर दूर एक खेत से फेंकी मिली। गृह स्वामी के अनुसार चोरी गये सामान की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। चौकी मुफ्तीगंज प्रभारी मुन्नी लाल कन्नौजिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें