मुंगराबादशाहपुर से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर ट्रक खराब होने से पिछले 24 घंटे से पूरा कस्बा जाम रहा। जाम के बाद भी पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
रेलवे फाटक के करीब मंगलवार की शाम 5 बजे ट्रक बीच रस्ते मे खराब हो गई। जिसकी वजह से पिछले 24 घंटे से जाम की भयावाह स्थित बनी हुई है। दोनों तरफ से पांच-पांच किलोमीटर जाम की वजह ट्रक व बसें जस की तस खड़ी है। चिलचिलाती गर्मी मे सफर करने वाले लोग जाम से बेहाल है। पुलिस प्रशासन अपने जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े बैठा हुआ है। गोरखपुर ,जौनपुर, जंघई, महराजगंज, प्रतापगढ़ से आने वाहन चौराहे पर चोक हो गई है। जिसकी वजह से वाहन रेंग रहे है।रात से जाम में फंसे वाहन अभी तक नहीं निकल सके है। दोनों तरफ से कई किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे हैं। मुम्बई व अन्य जगहों पर ट्रेन से सफर करने के लिए प्रयागराज तक जाना चाहते थे लेकिन जाम की वजह से ट्रेन छूट गई। छोटे बड़े कई वाहन जाम में फंसे हुए है। भीषण गर्मी से वाहनों में बैठे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है कि पुलिस जाम में फंसे लोगों की मदद कर रही है। बीच सड़क ट्रक खराब होने से जाम की भयावाह स्थिति बन गई है। खराब ट्रक को हर हाल आज शाम तक दुरुस्त कराने अथवा हटाने की कोशिश की जा रही है।