जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के पास जौनपुर- शाहगंज मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे ट्रक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में कार सवार बाल-बाल बच गए। जबकि ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
क्षेत्र के धौरइल गांव निवासी प्रिंस सिंह अपने निजी कार से किसी शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी गांव के पास पहुंचे, शाहगंज के तरफ से आ रही ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कार सड़क के किनारे छिटककर पहुंच गया। कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए। उधर ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।