संड़क पर बह रहे पानी के विरोध में प्रदर्शन करते खेतासराय के बभनौटी वार्ड के निवासी।
- फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। जल निकासी की समस्या लेकर बभनौटी वार्ड के लोगों का गुस्सा आख़िर फूट ही गया। लोगों ने जलमग्न सड़क पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन कारियों ने आरोप लगाया कि दो माह से बभनौटी जाने वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि शीघ्र जल निकासी की समस्या का हल नही निकाला तो डीएम के यहाँ धरना देंगे। ।
बभनौटी वार्ड के तालाब में लबालब पानी भरने से रोड जलमग्न हो गया है। करीब दो माह से पानी भरा होने से लोगों का इस मार्ग से आना जाना दूभर हो गया। बीमारी फैलने की भी आशंका है। नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समस्या का निराकरण न होने पर वार्ड के लोगों ने मानवाधिकार संगठन प्रदेश महामंत्री जीबी राठौर को दी। राठौर और स्थानीय सभासद बृजेश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे नगर पंचायत के खिलाफ़ प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। यहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मानवाधिकार संगठन के प्रदेश महामंत्री जीबी राठौर ने कहा कि इस से बड़ी और क्या लापरवाही हो सकती है। प्रदूषित पानी सड़क पर फैली हुई है। दो माह से निरन्तर समस्या होने पर ईओ और चैयरमैन मूकदर्शक बने बैठे है। नगर पंचायत प्रशासन को चेताया भी यदि पानी की समस्या का हल नहीं निकाला तो डीएम को खुद अवगत कराते हुए जिला मुख्यालय पर वार्ड के लोगों के साथ धरना किया जाएगा। सभासद बृजेश पांडेय ने कहा कि कई बार ईओ और एसडीएम को भी जानकारी दिया फिर भी समस्या जस के तस बरकरार है। प्रदर्शन करने वालो में गोविंद पांडेय, रोशनलाल, बनवारी लाल,प्रदीप सोनकर, सतीश चंद्र, दिलीप, विद्या सागर, बलराम सोनकर ओमकार सोनकर, मंगला प्रसाद सोनकर आदि शामिल रहे।