फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड : पीड़ित परिवार की सहायता के लिए चार सदस्यीय समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव में 25 मई को हुए तिहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार की सहायता के लिए डीएम ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। डीएम के मुताबिक बच्चों को भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य योजना के तहत स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम डाॅ.दिनेश चंद्र ने कहा कि नेवादा हाईवे के पास कारखाने में लालजी गौतम, गुड्डू गौतम और यादवीर की हत्या संवेदनशील प्रकरण है। पुलिस प्रशासन ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। गुड्डू की पत्नी सरिता ने डीएम से मिलकर अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डीएम ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। उनकी शिक्षा प्रभावित नहीं होने पाएगी। परिवार को पेंशन आदि का लाभ भी दिया जाएगा।
डीएम ने जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील है। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ लगातार घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। गुड्डू के बच्चों स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 4000 महीना 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाएगा। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से दोनों बेसहारा महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित किया जाएगा। उन्हें प्रत्येक महीने 1000 रुपये मिलेंगे। समाज कल्याण विभाग से संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों परिवारों को 30-30 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। चार सदस्यीय कमेटी में बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त सदस्य शामिल है। टीम मृतक के घर पर जाकर उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पात्रता का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें