फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन, गण, मन की धुन पर शान से लहराया तिरंगा

विज्ञापन
08- गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाईन में परेड का निरीक्षण करते राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। गणतंत्र दिवस का पर्व जिले में रविवार को धूमधाम से मनाया। सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों पर झंडा फहराते हुए आजादी के महानायकों को नमन किया गया। संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुए स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को अंगीकार करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने झंडा फहराया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों को सम्मानित किया। जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष राजबहादुर यादव, नगर पालिका कार्यालय पर अध्यक्ष माया टंडन, टीडी कॉलेज पर प्राचार्य डॉ.वीके सिंह, राजाश्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ.विष्णु चंद त्रिपाठी, मुक्तेश्वर महाविद्यालय में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव, टीडी इंटर कॉलेज में वीरेंद्र सिंह, विरजा इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक लालता प्रसाद, जगत नारायण इंटर कॉलेज में प्रबंधक पं.रामकृष्ण त्रिपाठी, गोकुल एजुकेशनल सोसायटी पर प्रबंधक अरुण कुमार यादव, कमला नेहरु इंटर कॉलेज पर प्रबंधक डॉ.श्रद्धा सिंह, होली चाइल्ड एकेडमी पर प्रधानाचार्य नीलम सिंह, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल उमरपुर पर यूके सिंह, कुल्हनामऊ शाखा पर प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में डॉ.नम्रता सिंह ने झंडा फहराया। पुलिस लाइंस में हुए मुख्य समारोह में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने झंडा फहराते हुए परेड की सलामी ली। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को राज्य मंत्री ने सम्मानित भी किया। पूर्वांचल विवि में कुलपति प्रो.डॉ.राजाराम यादव ने सरस्वती सदन पर झंडा फहराया। इस मौके पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह आदि मौजूद रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवा वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रेयाज अहमद, चित्रगुप्त सभा के कार्यालय पर अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस पर जेसीआई जौनपुर ने धर्मेंद्र सेठ की अध्यक्षता में जेसी बालवाड़ी स्कूल धरनीधरपुर में कार्यक्रम किया। इसमें मुख्य अतिथि राकेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मदन गोपाल रहे। रोटरी क्लब ने कुल्हनामऊ खास स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। रो.देवेंद्र सिंह पिंकू ने कुपोषण से ग्रसित 30 बच्चों में फल बांटे। जेसीआई क्लासिक जौनपुर ने चैकियां स्थित आरके साहू जूनियर हाईस्कूल में संस्थाध्यक्ष जेसी अजय गुप्ता की मौजूदगी में समारोह मनाया। शहर के कोतवाली चौराहे पर व्यापार मंडल कल्याण समिति के बैनर तले मो.हनीफ खान की अध्यक्षता व सहायक श्रम आयुक्त कुलदीप सिंह, सहायक आयुक्त जीएसटी आरपी चौरसिया की मौजूदगी में कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें