फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनगणना के लिए पांच से शुरू होगा कार्मिकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला जनगणना अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा ने बताया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना की प्रारंभिक तैयारियां चल रही हैं। फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का कार्यक्रम 5 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक डीएम की अध्यक्षता में प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी में आयोजित है। शुभारंभ डीएम सैमुअल पॉल एन सुबह 10 बजे करेंगे।
विज्ञापन

जनसंख्या की गणना कार्य के सफल एवं सुचारु संपादन कराने के लिए जनपद स्तर पर चयनित फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के लिए प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जौनपुर में समस्त मास्टर ट्रेनर्स व फील्ड ट्रेनर्स को समय से प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जनपदस्तर पर चयनित फील्ड ट्रेनर्स को 4 अलग-अलग बैचों में 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 4 मास्टर ट्रेनर्स और 156 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स के जिले के 11,000 से अधिक कार्मिकों को तहसील स्तर पर जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता के लिए एसडीएम सदर को नोडल एवं 4 एबीएसए को डे आफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें