फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जाम से हांफने लगे लोग  

Tue, 03 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
ओलंदगंज कचहरी रोड पर सोमवार को लगे जाम में फंसे लोग।
विज्ञापन
शहर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। सप्ताह में रविवार को छोड़ शायद ही कोई दिन ऐसा होता हो जब लोगों को इस समस्या से न जूझना होता हो। सोमवार को भी नगर के ओलंदगंज में भीषण जाम से लोगों को जूझना पड़ा। लोगों को घंटों भीषण गर्मी में जाम में फंसकर हांफना पड़ा। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है। 
विज्ञापन


सोमवार को करीब 11: 30 बजे शहर के ओलंदगंज से रुहट्टा, टीडी कालेज रोड, शाही पुल और मछलीशहर पड़ाव तक लोग देर तक जाम में फंसे रहे। इस जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस का दूर दूर तक कहीं पता नहीं था। कई स्कूल वाहन भी जाम में फंसे रहे। वाहनों में सवार बच्चे प्यास से परेशान थे। उन्हें घर पहुंचने की जल्दी थी लेकिन सब के सब लाचार दिख रहे थे।

मुख्यमार्ग पर जाम की वजह से दो पहिया वाहन सवार गलियों के रास्ते जाने लगे जिससे ओलंदगंज और आस पास की कई गलियों में भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऊपर से जेत धूप और नीचे जाम में फंसे लोग पसीने से तर बतर  हो रहे थे। तकरीबन घंटे भर बाद पुलिस ने किसी तरह जाम को समाप्त करवाया। इसके लिए  बेतरतीब तरीके से वाहन लेकर घुसे लोगों को पुलिस की मदद से किनारे लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें