फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दो घायल 

Fri, 29 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
नेवढ़िया के रिकेबीपुर गांव में पलटा ट्रैक्टर।
विज्ञापन
रिकेबीपुर गांव के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की मौत हो गई और उसपर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय एक निजी चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लगधरपुर गांव निवासी गुड्डू (18) अपने पिता खिलाड़ी और एक  रिश्तेदार के साथ ट्रैक्टर से ईंट लेने के लिए एक ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। वे रिकेबीपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। तीनों उसमें दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला तो ट्रैक्टर चालक गुड्डू की मौत हो चुकी थी।

जबकि खिलाड़ी और उनके रिश्तेदार प्रदीप (20) घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टर ने नाजुक हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ गुलाम अकबर और एसओ   नेवढ़िया विजय बहादुर सिंंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें