आननफानन स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आईं। 30 फीट गहरे कुएं में पानी होने के कारण चालक मोनू का पता नहीं चल पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने अथक कोशिश की लेकिन घटना के छह-सात घंटे बाद भी चालक का कुछ पता नहीं चला।
ट्रैक्टर के साथ कुएं में डूबे चालक को निकालने के लिए प्रशासन की तरफ से राहत बचाव कार्य जारी है। जेसीबी से कुएं के अंदर जाने के लिए रास्ते का निर्माण बगल से किया जा रहा है। प्रशासन ने जिला मुख्यालय से बड़ा क्रेन व दो जेसीबी व छह गोताखोर मंगवाए है। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह का कहना है कि राहत बचाव कार्य जारी है। अभी तक मोनू का पता नहीं चल सका है।