फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक से लिया पैसा दूसरे को बेच दी जमीन, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवां गांव में जमीन बेचने के नाम पर एक अनुसूचित जाति की महिला से लाखों रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने जमीन के लिए पैसा किसी और से लिया और बेच किसी और को दिया। पुलिस ने पीड़िता के आरोप के आधार पर महिला सहित पांच के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चकबेहूदास माफी गांव निवासी उर्मिला देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उससे नगवां गांव निवासी एक महिला सहित कुल पांच लोगों ने अपनी सामूहिक जमीन 12 बिस्वा उसको बैनामा करने की बात कही। करीब दो वर्ष पूर्व उससे साढ़े तेरह लाख रुपये बैंक खाते में मंगवा लिए। पीड़िता जब बैनामा लिखने की बात करती तो उसे टालते रहे। आरोप है कि लगभग एक माह पूर्व वही जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच दी गई। यह भी आरोप है कि जब महिला अपना पैसा वापस मांगने गई तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें