सेमरहो गांव निवासी 16 वर्षीय छात्र आयुष सरोज की मौत के बाद बंधवा बाजार में सड़क जाम करने वाले कुल 51 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें 16 नामजद हैं, शेष अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सेमरहो गांव निवासी हीरालाल सरोज का पुत्र आयुष सरोज कंचन बालिका इंटर काॅलेज में पढ़ता था। शनिवार को स्कूल गेट के पास गिरकर उसकी मौत हो गई। परिजन स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और ग्रामीणों ने बंधवा बाजार तिराहे पर आयुष का शव रखकर सड़क जाम कर दिया था। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम की वजह से राहगीरों को भी परेशानी हुई। इसे संज्ञान लेते हुए सोमवार की रात मीरगंज पुलिस ने सेमरहो गांव के 14 लोगों व माधोपुर व अदारी गांव के एक एक लोग सहित कुल 16 नामजद व 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह का कहना है कि सड़क जाम करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।