लायंस क्लब ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव और जागरूकता के लिए अहियापुर स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को गोष्ठी हुई। चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि बुखार एवं खांसी, गले में खरास, बहती या बंद नाक, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान, ठिठुरन, अतिसार, उल्टी, बलगम में खून आना आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खूब पानी पीएं। पौष्टिक आहार लें, छींकते और खांसते वक्त अपने मुंह और नाक को रुमाल या कपड़े से ढंके, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें, फ्लू से संक्रमित लोगों से दूरी बना कर रहें।
यदि बुखार, खांसी हो तो सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें। नींद पूरी लें। हाथ साबुन से धोएं। तीन स्तरीय मास्क लगाएं। बचाव के लिए इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगवाएं। कैंसर, डायबिटीज के रोगी और जिनका गुर्दा फेल है तथा हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। डा. क्षितिज शर्म,डा. एएम वर्मा, डा. एनके सिन्हा, डा. अजीत कपूर, अनिल बैंकर, मोहम्मद अब्बास, राजन बैंकर, सचिव राधेरमण आदि थे।